Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

खिड़की-दरवाजे तोड़कर स्कूल में घुसे बदमाश, कोलकाता के बालिका विद्यालय में तांडव

जिला स्कूल शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, आगामी सोमवार को प्रधानाध्यापिका से बातचीत कर आगे की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा

23 May 2026

खिड़की-दरवाजे तोड़कर स्कूल में घुसे बदमाश, कोलकाता के बालिका विद्यालय में तांडव

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के गड़ियाहाट थाना क्षेत्र स्थित कमला चटर्जी गर्ल्स हाई स्कूल में शनिवार तड़के कथित रूप से एक दल बदमाशों ने घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में भारी चिंता का माहौल है।
स्कूल सूत्रों के अनुसार, घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे की है। आरोप है कि कुछ युवक स्कूल का मुख्य फाटक लांघकर परिसर में घुस आए और वहां मौजूद एक भवन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने सुबह ही गड़ियाहाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्कूल प्रशासन का कहना है कि जिस भवन में तोड़फोड़ की गई, वह स्कूल की अपनी संपत्ति नहीं है। उस भवन को किराये पर लेकर प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाएं संचालित की जाती हैं। बदमाशों ने उसी हिस्से को निशाना बनाया।
स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कथित तौर पर पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में देखा गया है कि तड़के कुछ युवक स्कूल के मुख्य द्वार को पार कर अंदर प्रवेश कर रहे हैं। इसके बाद वे भवन के भीतर घुसकर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।
जिला स्कूल शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, आगामी सोमवार को प्रधानाध्यापिका से बातचीत कर आगे की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खिड़की-दरवाजे तोड़कर स्कूल में घुसे बदमाश
जिला स्कूल शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, आगामी सोमवार को प्रधानाध्यापिका से बातचीत कर आगे की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News