वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हावड़ा के जगतबल्लभपुर इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब पिछले पांच दिनों से लापता एक महिला का सड़ा-गला शव एक बंद घर से बरामद किया गया
हावड़ा के जगतबल्लभपुर इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब पिछले पांच दिनों से लापता एक महिला का सड़ा-गला शव एक बंद घर से बरामद किया गया। मृतका की पहचान दुर्गा मंडल के रूप में हुई है, जिनके अचानक लापता होने से पहले ही इलाके में चिंता का माहौल बन गया था।
घटना संतोषपुर मन्ना पाड़ा इलाके की है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई दिनों तक घर के भीतर से कोई आवाज या हलचल नहीं सुनाई देने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगतबल्लभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस ने देखा कि घर बाहर से बंद था। इसके बाद ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां महिला का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
पुलिस के अनुसार शव नग्न अवस्था में मिला और शरीर पर कई चोटों के निशान भी पाए गए। महिला के मुंह में एक हंसिया भी जबरन डाला गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जगतबल्लभपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।