Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

हावड़ा में हमले के बाद तृणमूल नेतृत्व पर बरसे विधायक अरूप राय

मंगलवार को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है

01 Jun 2026

हावड़ा में हमले के बाद तृणमूल नेतृत्व पर बरसे विधायक अरूप राय

कोलकाता। हावड़ा उत्तर से तृणमूल कांग्रेस विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अरूप राय ने पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कार्यकर्ताओं से लेकर सांसद और विधायक तक हमलों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी सुध नहीं ले रहा है।
सोमवार को अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अरूप राय ने कहा कि शनिवार को उनके घर पर हुए कथित हमले के बाद पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता ने फोन कर हालचाल तक नहीं पूछा। इससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हावड़ा के कासुंदिया फर्स्ट बाई लेन स्थित उनके घर के सामने एक गोदाम से सरकारी राहत सामग्री हटाई जा रही थी। उसी दौरान भाजपा समर्थकों ने वाहन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। इसके बाद उनके घर पर हमला भी किया गया।
पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने काफी पहले जिला प्रशासन से गोदाम में रखी राहत सामग्री हटाने का अनुरोध किया था। प्रशासन जब सामग्री हटाने पहुंचा, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।
अरूप राय ने कहा कि केवल वही नहीं, बल्कि उदयनारायणपुर के तृणमूल विधायक समीर पांजा और सांसद कल्याण बनर्जी भी हमलों का सामना कर चुके हैं। विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, लेकिन संगठन की ओर से अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले भी चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन तब कार्यकर्ता और नेता पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता के बीच काम करते थे। मौजूदा स्थिति पहले कभी नहीं देखी।
अरूप राय ने संकेत दिया कि वह भविष्य में पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर विचार करेंगे। साथ ही, शनिवार की घटना के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही।
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस ने दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के विरोध में सोमवार को राज्यभर में विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है। मंगलवार को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा में हमले के बाद तृणमूल नेतृत्व पर बरसे विधायक अरूप
मंगलवार को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News