Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड पर विधायक रत्ना देवनाथ का तीखा बयान, पूर्व सरकार पर साधा निशाना

जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित आनंद सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर पानीहाटी की विधायक रत्ना देवनाथ ने सोमवार को गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

06 Jul 2026

बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड पर विधायक रत्ना देवनाथ का तीखा बयान, पूर्व सरकार पर साधा निशाना

दक्षिण 24 परगना। जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित आनंद सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर पानीहाटी की विधायक रत्ना देवनाथ ने सोमवार को गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

रत्ना देवनाथ ने पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय अवश्य मिलेगा, लेकिन माता-पिता अपनी बेटी को कभी वापस नहीं पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा घर जिस तरह सूना हो गया है, उसी तरह आज उस परिवार का घर भी सूना हो गया। समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। लोगों की संवेदनाएं और सामाजिक चेतना लगातार कमजोर होती जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बेटियों को आज भी भोग की वस्तु क्यों समझा जाता है।

विधायक ने दावा किया कि राज्य में नई सरकार बने अभी दो महीने ही हुए हैं और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यदि जांच निष्पक्ष ढंग से आगे बढ़ेगी तो इस मामले के सभी आरोपित जल्द गिरफ्तार होंगे और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।

रत्ना देवनाथ ने पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्षों तक शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और जनकल्याण की उपेक्षा कर खेल, मेले, शराब और जुए जैसी संस्कृति को बढ़ावा दिया गया, जिसका दुष्परिणाम आज समाज को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि बारुईपुर की घटना अत्यंत निंदनीय है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को किसी भी रूप में उपभोग की वस्तु नहीं माना जा सकता और समाज को इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

विधायक ने बताया कि पिछले एक महीने में राज्य में महिलाओं के खिलाफ हुई कई घटनाओं ने गंभीर चिंता पैदा की है। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी बेटी अब कभी वापस नहीं आएगी, लेकिन राज्य की बेटियों की सुरक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के कारण उन्हें एयरपोर्ट जाना है। यदि समय मिला तो वह सोमवार को ही बारुईपुर जाकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेंगी, अन्यथा मंगलवार को उनसे मिलकर हरसंभव सहयोग का भरोसा देंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी वह महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगी।

उल्लेखनीय है कि बारुईपुर में शनिवार को लापता हुई 11 वर्षीय नाबालिग का शव रविवार सुबह एक तालाब से बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित आनंद सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड पर विधायक रत्ना देवनाथ का तीखा बय
जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपित आनंद सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। इस घट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News