Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शनिवार को अपना बयान जारी कर बताया कि गौरक्षक की सड़क हादसे में मौत हुई है।

21 Mar 2026

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले की कोसीकलां थाना क्षेत्र में फरसा वाले बाबा से मशहूर गौ सेवक चंद्र शेखर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके मौत के बाद बिगड़े तनावपूर्ण माहौल को शांत कराने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। सेना के सूझबूझ से फिलहाल शहर के हालात काबू में है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शनिवार को अपना बयान जारी कर बताया कि गौरक्षक की सड़क हादसे में मौत हुई है।

एसएसपी ने बताया कि कोसीकलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात करीब तीन से चार बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा ने एक वाहन को संदिग्ध मानकर रोका। घना कोहरा होने के कारण पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। बाबा ने जिस वाहन को रोका था, उसमें किराने का सामान पाया गया। वहीं, जिस ट्रक से हादसा हुआ है वो राजस्थान का नंबर है उसमें तार लदा हुआ था। हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक अलवर के रहने वाले हैं। चालक हादसे में घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस की जांच में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता में जाम लगाया गया। पथराव किया गया, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है।

बिगड़े हालात को देखते ही पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस भी दागे गए। मौके पर पहुंचे डीआईजी और अन्य अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें तो सेना की टुकड़ी को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बवालियों पर जमकर लाठियां फटकारी और खदेड़ दिया, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया घटना के संबंध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा दृष्टि से इलाके में फोर्स तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मथुरा की घटना पर संज्ञान लिया है, सीएम ने अफसरों की कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शनिवार को अपना बयान जारी कर बताया कि गौरक्षक की सड़क हादसे मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News