Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

जनकल्याणकारी मोदी सरकार ने त्योहारों की खुशियां बढ़ाईं : शुभेंदु अधिकारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित नये जीएसटी ढांचे को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस निर्णय से आगामी त्योहारों से पहले देशभर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

04 Sep 2025

जनकल्याणकारी मोदी सरकार ने त्योहारों की खुशियां बढ़ाईं : शुभेंदु अधिकारी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित नये जीएसटी ढांचे को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस निर्णय से आगामी त्योहारों से पहले देशभर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

भाजपा विधायक ने गुरुवार को साेशल मीडिशा एक्स पर अपने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले ही कई दैनिक जरूरत की चीजों के दाम एक झटके में कम हो जाएंगे। जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी की पूरी छूट दे दी गई है। जनहितैषी मोदी सरकार ने त्योहार के इस मौसम को और भी आनंदमय बना दिया है।

उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर से जीएसटी की दरें घटाकर केवल दो स्लैब रह जाएंगी - 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। अब तक लागू 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दरें पूरी तरह समाप्त कर दी गई हैं।

अधिकारी ने कहा, “पहले कृषि उत्पादों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता था, जिसे अब घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाओं समेत कई दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम भी घटेंगे।”

उन्होंने इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे से जोड़ा, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देशवासियों को आश्वासन दिया था कि त्योहारों से पहले उन्हें उपहार स्वरूप बड़ी राहत दी जाएगी। अधिकारी ने कहा, “हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने जो कहा था, उसे पूरा भी किया है। आगामी त्योहार के दिन अब और भी मीठे और खुशहाल होंगे।”

उधर, बुधवार रात वित्त मंत्री द्वारा जीएसटी दरों की घोषणा के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे अपनी ‘नैतिक विजय’ बताया। उन्होंने कहा, “यह आम जनता की जीत है। एक ऐसी सरकार से छीनी गई जीत, जो केवल दबाव में आकर सुनती है। ममता बनर्जी ने शुरू से ही बीमा प्रीमियम पर टैक्स को अमानवीय और जनविरोधी बताया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोदी सरकार ने त्योहारों की खुशियां बढ़ाईं : शुभेंदु अधिकारी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित नये जीएसटी ढांचे को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस निर्णय से आगाम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News