Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

मोहम्मद सलीम का केंद्र और राज्य सरकार पर कटाक्ष, मिड-डे मील और ‘बुलडोजर नीति’ को लेकर उठाए सवाल

उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री के दौरे के बीच सिलीगुड़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है।
 

03 Jul 2026

मोहम्मद सलीम का केंद्र और राज्य सरकार पर कटाक्ष, मिड-डे मील और ‘बुलडोजर नीति’ को लेकर उठाए सवाल

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री के दौरे के बीच सिलीगुड़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने देश की खराब होती आर्थिक स्थिति और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम जनता पर बोझ डालकर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत और रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों पर गहरी चिंता जताई।

मोहम्मद सलीम ने मिड-डे मील में सोयाबीन के उपयोग को लेकर भी केंद्र सरकार की नीति की कड़ी आलोचना की। साथ ही, देशभर में चल रही ‘बुलडोजर नीति’ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर मेहनतकश लोगों की आजीविका छीनी जा रही है।

उन्होंने उत्तर बंगाल के बंद पड़े चाय बागानों को जल्द खोलने की मांग करते हुए कहा कि इससे हजारों श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा। सलीम ने सरकार से इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की।

हालांकि, उन्होंने नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उत्तर बंगाल दौरे को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि आम लोगों की समस्याएं सुनने के लिए नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा किया जाना चाहिए।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके दौरे अधिकतर औपचारिक ही रहे उससे कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

सलीम ने शिक्षा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार समेत तृणमूल शासनकाल के विभिन्न मामलों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोहम्मद सलीम का केंद्र और राज्य सरकार पर कटाक्ष, मिड-डे मील
उत्तर बंगाल में मुख्यमंत्री के दौरे के बीच सिलीगुड़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News