Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रभाव लगातार मजबूत बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में मेघाच्छन्न आसमान के साथ गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना है।

27 Jun 2026

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रभाव लगातार मजबूत बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में मेघाच्छन्न आसमान के साथ गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय मानसूनी अक्ष रेखा के कारण अगले 24 से 36 घंटों तक मौसम का मिजाज खराब रहने के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है।

दक्षिण बंगाल में कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना तथा पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ वज्रपात और भारी बारिश का पूर्वानुमान है। हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और व
पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रभाव लगातार मजबूत बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में मेघाच्छन्न आसमान के साथ गर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News