Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

बंगाल में मानसून का प्रवेश शीघ्र होने की संभावना

उत्तर बंगाल के सुदूर उत्तरी जिलों में पूरे सप्ताह भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है

09 Jun 2026

बंगाल में मानसून का प्रवेश शीघ्र होने की संभावना

कोलकाता। राज्य में जल्द ही मानसून प्रवेश कर सकता है। परिस्थितियां अनुकूल रहने पर अगले दो-तीन दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच सकता है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और आंधी के कारण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। मानसून के प्रवेश के बाद उमस और गर्मी में और कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गत चार जून को केरल में मानसून का प्रवेश हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं के प्रभाव से वहां लगातार वर्षा हो रही है। सोमवार तक मानसून महाराष्ट्र के सोलापुर, कर्नाटक के कलबुर्गी और तमिलनाडु के चेन्नई तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। ऐसे में अगले दो-तीन दिनों के भीतर पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में मानसून प्रवेश कर सकता है। साथ ही पड़ोसी राज्यों सिक्किम, ओडिशा तथा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी मानसून के पहुंचने की संभावना है।
हालांकि मौसम विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पश्चिम बंगाल के किन क्षेत्रों में सबसे पहले मानसून प्रवेश करेगा। सामान्यतः उत्तर बंगाल में मानसून पहले पहुंचता है और उसके बाद दक्षिण बंगाल के जिलों में फैलता है। पिछले कुछ दिनों से कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। बुधवार और गुरुवार को भी कोलकाता में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन दोनों दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मंगलवार को पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदिनीपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आगामी रविवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
दूसरी ओर, उत्तर बंगाल के जिलों में भी पूरे सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल के सुदूर उत्तरी जिलों में पूरे सप्ताह भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में मानसून का प्रवेश शीघ्र होने की संभावना
उत्तर बंगाल के सुदूर उत्तरी जिलों में पूरे सप्ताह भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News