Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

मोंटे कार्लो मास्टर्स 2026: कार्लोस अल्काराज क्ले कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार, बोले, ‘अब मोजे गंदे करने का समय’

मोंटे कार्लो में इस हफ्ते शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले अल्कराज ने कहा कि वह क्ले पर वापसी कर लय हासिल करना चाहते हैं, खासकर फ्रेंच ओपन के खिताब का बचाव करने से पहले।

06 Apr 2026

मोंटे कार्लो मास्टर्स 2026: कार्लोस अल्काराज क्ले कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार, बोले, ‘अब मोजे गंदे करने का समय’

मोंटे कार्लो। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज एक बार फिर अपने पसंदीदा क्ले कोर्ट पर लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मोंटे कार्लो में इस हफ्ते शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले अल्कराज ने कहा कि वह क्ले पर वापसी कर लय हासिल करना चाहते हैं, खासकर फ्रेंच ओपन के खिताब का बचाव करने से पहले।

अल्कराज ने पिछले साल रोलां गैरोस में जैनिक सिनर को हराकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2025 में मोंटे कार्लो और रोम में क्ले कोर्ट खिताब जीते थे, जबकि बार्सिलोना में उपविजेता रहे थे।

मोनाको में मीडिया से बातचीत करते हुए अल्कराज ने कहा, “यह मेरे लिए सीजन का सबसे बेहतरीन समय होता है। जब भी क्ले सीजन खत्म होता है, मुझे इसकी कमी महसूस होती है। रोलां गैरोस के बाद काफी समय हो गया है जब मैंने क्ले पर खेला नहीं। प्रैक्टिस के पहले ही दिन मैंने अपनी टीम से कहा—अब मोजे गंदे करने का समय आ गया है। क्ले पर लौटकर शानदार महसूस हो रहा है।”

22 वर्षीय खिलाड़ी, जो पिछले साल चोट के कारण मैड्रिड ओपन नहीं खेल पाए थे, इस बार पूरा क्ले सीजन खेलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका शेड्यूल मोंटे कार्लो, बार्सिलोना, मैड्रिड और रोम जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने का है, ताकि फ्रेंच ओपन से पहले पूरी तैयारी हो सके, जिसका मुख्य ड्रॉ 24 मई से शुरू होगा।

अल्कराज ने कहा, “यह शारीरिक और मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता है। बार्सिलोना के दौरान शायद मुझे आराम करना चाहिए, लेकिन यह टूर्नामेंट मेरे लिए बहुत खास है। इसलिए मेरा फोकस रहेगा कि मैच और टूर्नामेंट के दौरान अपने शरीर का ध्यान रखूं।”

उन्होंने यह भी माना कि पिछले साल मोंटे कार्लो में मिली जीत उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

अल्कराज ने कहा, “यहां से जो आत्मविश्वास मिला, उससे मैं लगातार बेहतर होता गया। मुझे समझ आया कि मुझे किस तरह खेलना है और इसी वजह से मेरा साल शानदार रहा।”

मोंटे कार्लो मास्टर्स 2026 में अल्कराज अपने अभियान की शुरुआत दूसरे दौर से करेंगे, जहां उनका मुकाबला स्टेन वावरिंका या सेबास्टियन बाएज़ में से किसी एक से होगा।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मोंटे कार्लो मास्टर्स 2026: कार्लोस अल्काराज क्ले कोर्ट पर व
मोंटे कार्लो में इस हफ्ते शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले अल्कराज ने कहा कि वह क्ले पर वापसी कर लय हासिल करना चाहते हैं, खासकर फ्रेंच ओपन के खिताब का बचाव करने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News