Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच

बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट का निवास भी है। ये बेनामी संपत्ति के तौर पर अटैच की गई है।

13 Sep 2024

जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा की विवादास्पद अधिकारी सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी को अटैच कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट का निवास भी है। ये बेनामी संपत्ति के तौर पर अटैच की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार अटैच की गई प्रॉपर्टी में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज, बैंकों में जमा राशि शामिल है।

पिछली कांग्रेस की सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की डिप्टी सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं। उन्हें कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं।

ईडी की जांच में सामने आया था कि सौम्या चौरसिया ने कोयला घोटाले के जरिए अवैध तरीके से प्रॉपर्टी बनाई थी। अब इस आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपये की अवैध उगाही को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। इस लेवी से हासिल राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी भी हैं।

ईडी ने इस मामले में सूर्यकांत तिवारी, कोल वॉशरी संचालक सुनील अग्रवाल, आईए एस समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य को अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ की राजनीति और नौकरशाही में पिछले सालों में सौम्या चौरसिया, सबसे चर्चित और प्रभावशाली नाम रहा है। मंत्री-विधायक और अफसरों से जुड़े हर छोटे-बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक निर्णयों को सौम्या चौरसिया से जोड़ा जाता रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया क
बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट का निवास भी है। ये बेनामी संपत्ति के तौर पर अटैच की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News