Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में आठ हजार से अधिक डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की होगी भर्ती

इस भर्ती की जिम्मेदारी वेस्ट बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड को सौंपी गई है।

10 Aug 2025

पश्चिम बंगाल में आठ हजार से अधिक डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की होगी भर्ती

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने आठ हजार से अधिक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की करने का फैसला किया है। इस भर्ती की जिम्मेदारी वेस्ट बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड को सौंपी गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक हजार 848 पद डॉक्टरों के लिए होंगे। इनमें एक हजार 227 पद जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और 621 पद स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए हैं। इन स्पेशलिस्ट पदों में 47 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भी शामिल हैं। नर्सों के लिए कुल 5,018 पद निकाले गए हैं, जिनमें बेसिक बीएससी नर्सिंग के दो हजार 330, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 252, महिला जीएनएम के 2,092 और पुरुष जीएनएम के 344 पद हैं।

इसके अलावा 600 से अधिक मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट, 350 फार्मासिस्ट और 31 रेडियोफिजिसिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही ऑडियोलॉजिस्ट, स्पीच पाथोलॉजिस्ट, फैसिलिटी मैनेजर, फार्मेसी कॉलेज, ड्रग लैब और नर्सिंग कॉलेजों के शिक्षकों के पद भी भरे जाएंगे।

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए एमडी या एमएस की डिग्री अनिवार्य होगी, जबकि कुछ पदों के लिए डीएम या एमसीएच जैसी सुपर स्पेशलाइजेशन डिग्री जरूरी होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में सबसे ज्यादा रिक्तियां जनरल मेडिसिन (48), एनेस्थेसियोलॉजी (47) और जनरल सर्जरी (43) में हैं।

ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर दोपहर दो बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने होंगे।

राज्य सरकार का कहना है कि इस भर्ती से जिला और ग्रामीण अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ साथ मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में आठ हजार से अधिक डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मिय
इस भर्ती की जिम्मेदारी वेस्ट बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड को सौंपी गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News