Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

वोटर लिस्ट में दोबारा नाम जोड़ने के लिए अब तक नौ लाख से अधिक आवेदन

आयोग के मुताबिक 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले तीन लाख 31 हजार 75 लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद ड्राफ्ट सूची जारी होने के पश्चात एक महीने के भीतर पांच लाख 59 हजार 53 नए आवेदन जमा पड़े। इस तरह कुल आवेदनों की संख्या नौ लाख 128 तक पहुंच गई है।

19 Jan 2026

वोटर लिस्ट में दोबारा नाम जोड़ने के लिए अब तक नौ लाख से अधिक आवेदन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दोबारा नाम जोड़ने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन सामने आए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल नौ लाख 128 लोगों ने मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है, जो इस प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

आयोग के मुताबिक 16 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले तीन लाख 31 हजार 75 लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद ड्राफ्ट सूची जारी होने के पश्चात एक महीने के भीतर पांच लाख 59 हजार 53 नए आवेदन जमा पड़े। इस तरह कुल आवेदनों की संख्या नौ लाख 128 तक पहुंच गई है।

चुनाव आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं और राजनीतिक दलों दोनों को नाम जोड़ने और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में आवेदन और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज 19 दिसंबर तय की गई है। इस तिथि के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने तक नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया भले ही समाप्ति की ओर है, लेकिन आयोग ने यह भी बताया है कि सुनवाई का दौर सात फरवरी तक जारी रहेगा। जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा, वे आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन भी जमा कर सकेंगे। इससे बाहर रहने वाले और कामकाज के सिलसिले में दूसरे स्थानों पर मौजूद मतदाताओं को भी सुविधा मिल रही है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरवाने का काम भी तेज किया गया है। चुनाव आयोग का मानना है कि बड़ी संख्या में आए आवेदनों से मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी, जिससे आगामी चुनावों में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सकेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वोटर लिस्ट में दोबारा नाम जोड़ने के लिए अब तक नौ लाख से अधिक
वोटर लिस्ट में दोबारा नाम जोड़ने के लिए अब तक नौ लाख से अधिक आवेदन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News