Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

‘स्वास्थ्य बंधु’ योजना के तहत 20 दिनों में एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री के अनुसार, योजना के तहत 110 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को सेवा में लगाया जा चुका है, जबकि अगले 100 यूनिट जल्द ही इस सेवा से जुड़ने वाले हैं। ये मोबाइल यूनिट्स ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

03 Dec 2025

‘स्वास्थ्य बंधु’ योजना के तहत 20 दिनों में एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य पहल ‘स्वास्थ्य बंधु’ (मोबाइल मेडिकल यूनिट) योजना की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना 11 नवंबर 2025 को शुरू की गई थी और तब से अब तक इसे आम जनता से अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, योजना के तहत 110 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को सेवा में लगाया जा चुका है, जबकि अगले 100 यूनिट जल्द ही इस सेवा से जुड़ने वाले हैं। ये मोबाइल यूनिट्स ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

ममता बनर्जी ने गर्व के साथ बताया कि योजना शुरू होने के सिर्फ 20 दिनों में इन शिविरों में आने वाले लोगों की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। उन्होंने कहा कि “सैकड़ों जरूरतमंद लोग इन कैंपों में आकर लैब टेस्ट, ईसीजी, यूएसजी जैसी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्राप्त कर रहे हैं। इससे विशेष रूप से वृद्धजन और महिलाओं को बड़ी राहत मिली है।”

राज्य सरकार द्वारा अब तक 1027 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक लाभार्थी महिलाएं और बुजुर्ग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे सरकार का एक और “जनहितैषी और लोगों के अनुकूल कदम” बताया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘स्वास्थ्य बंधु’ योजना के तहत 20 दिनों में एक लाख से अधिक लो
मुख्यमंत्री के अनुसार, योजना के तहत 110 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को सेवा में लगाया जा चुका है, जबकि अगले 100 यूनिट जल्द ही इस सेवा से जुड़ने वाले हैं। ये मोबाइल यू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News