Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

‘जय जौहार’ योजना के तहत तीन लाख से अधिक आदिवासियों को मासिक पेंशन : ममता बनर्जी

उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रविवार को साझा करते हुए आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं दीं और पिछले 14 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया।

10 Aug 2025

‘जय जौहार’ योजना के तहत तीन लाख से अधिक आदिवासियों को मासिक पेंशन : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य सरकार ‘जय जौहार’ योजना के तहत तीन लाख से अधिक आदिवासी लोगों को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन दे रही है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रविवार को साझा करते हुए आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं दीं और पिछले 14 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया।

ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने अलग आदिवासी विकास विभाग का गठन किया है और संथाली, कुरुख, कुड़माली, नेपाली, हिंदी, उर्दू, राजबंशी, कामतापुरी, ओड़िया, पंजाबी और तेलुगु भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया है। साथ ही सादरी भाषा के उत्थान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में विधानसभा में सरना/सारी धर्म की मान्यता के लिए विधेयक पारित किया गया और केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। आदिवासियों की भूमि संरक्षण के लिए नए कानून लागू किए गए हैं, जिसके तहत अब तक लगभग 19.5 लाख एसटी प्रमाणपत्र जारी किए जा चुके हैं। विभाग का बजट 2011 की तुलना में सात गुना से अधिक बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत 49 हजार आदिवासियों को व्यक्तिगत वन पट्टा और 851 सामुदायिक वन पट्टे प्रदान किए गए हैं। लगभग 36 हजार गरीब आदिवासी केन्दुपत्ता संग्रहकर्ताओं के लिए विशेष सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू की गई है। इसके अलावा आठ विकास बोर्ड और संथाली अकादमी की स्थापना की गई है।

सरकार ने आदिवासी समुदाय के प्रमुख पर्वों—भगवान बिरसा मुंडा और पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती, हूल दिवस और करम पूजा—पर राजकीय अवकाश भी घोषित किया है। ममता बनर्जी ने संदेश दिया, “हम आगे भी अपने आदिवासी भाई-बहनों के विकास के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘जय जौहार’ योजना के तहत तीन लाख से अधिक आदिवासियों को मासिक
उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रविवार को साझा करते हुए आदिवासी समुदाय को शुभकामनाएं दीं और पिछले 14 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News