Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

केदारनाथ धाम यात्रा के पहले सप्ताह में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से बुधवार दोपहर यात्रा के आंकड़े जारी किए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया साइट के जरिए बताया कि बढ़ती भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस बल ने प्रभावी व्यवस्थाएं की हैं

29 Apr 2026

केदारनाथ धाम यात्रा के पहले सप्ताह में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद से पहले सप्ताह में अब तक कुल दो लाख सात हजार चार सौ बावन श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से बुधवार दोपहर यात्रा के आंकड़े जारी किए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया साइट के जरिए बताया कि बढ़ती भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस बल ने प्रभावी व्यवस्थाएं की हैं। केदारनाथ धाम पहुंच रहे सभी श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराकर सुगम दर्शन कराये जा रहें हैं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी श्रद्धालुओं से निरन्तर संवाद स्थापित कर कुशलक्षेम के साथ-साथ यात्रियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पहले सप्ताह में अब तक कुल दो लाख सात हजार चार सौ बावन श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

पुलिस ने अपनी पाेस्ट में बताया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के स्तर से स्वयं के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। त्वरित सहायता के लिए यात्रा मार्ग पर आठ खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में राहत कार्यों के लिए पुलिस बल, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के साथ ही मोबाइल या जरुरी सामान खोने पर वापस दिलवाने के साथ-साथ बिछड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलवाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के सहायतार्थ यात्रा मार्गों पर खोया पाया केन्द्र बनवाये गये हैं।

पुलिस ने अपनी पाेस्ट में कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा के दाैरान अब तक मदद के लिए कुल 265 कॉल प्राप्त हुई हैं, जिनके सापेक्ष अब तक 100 श्रद्धालुओं के बिछड़ने पर उनके परिजनों से मिलवाया गया, 30 खोए हुए मोबाइल फोन, 45 पर्स व बैग तथा 10 अन्य जरुरी सामान ज्वैलरी आदि ढूंढकर वापस लौटाई गयी है, इसके अतिरिक्त बुजुर्ग व असहाय श्रद्धालुओं को मन्दिर दर्शन के समय आवश्यक सहयोग किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


केदारनाथ धाम यात्रा के पहले सप्ताह में दो लाख से अधिक श्रद्ध
रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से बुधवार दोपहर यात्रा के आंकड़े जारी किए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया साइट के जरिए बताया कि बढ़ती भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News