Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बंगाल विधानसभा में पास हुआ वक्फ विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव, भाजपा विधायकों का वॉकआउट

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक एजेंडा करार दिया

03 Dec 2024

बंगाल विधानसभा में पास हुआ वक्फ विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव, भाजपा विधायकों का वॉकआउट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में मंगलवार को वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को वापस लेने की मांग के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। यह वॉकआउट तब हुआ जब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इस पर जवाब राज्य के मंत्री शोभनदेव चटर्जी ने दिया।
दो दिन तक चली इस चर्चा में सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने विचार रखे। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने वक्फ संपत्तियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता व्यक्त की और इस विधेयक को राज्य के हितों के खिलाफ बताया।
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक एजेंडा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है और राज्य सरकार इसे केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।
भाजपा विधायकों के वॉकआउट के बाद प्रस्ताव पर चर्चा समाप्त हुई और इसे सदन में पारित कर दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा विधायकों का विधानसभा से वॉकआउट
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक एजेंडा करार दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News