Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

बेलदा में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, बेलदा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक छिटक कर बस के सामने गिर पड़ा और बस उसके ऊपर से निकल गई।

08 Mar 2026

बेलदा में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

बेलदा। बेलदा के अर्जुनी इलाके में शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आलोक गिरी के रूप में हुई है। वह बेलदा के ही आचार्य जगदीश चंद्र पल्लि के निवासी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बेलदा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक छिटक कर बस के सामने गिर पड़ा और बस उसके ऊपर से निकल गई। घटना की जानकारी पाकर बेलदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस द्वारा दुर्गवघटनाग्रस्त व्यक्ति को बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा गया है जहां रविवार पोस्टमार्टम होगा।

इस हादसे के कारण बेलदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया।

हाल ही में दोल यात्रा के दौरान मेले में नारायणगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बावजूद इस तरह की दुर्घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेलदा में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, बेलदा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक छिटक कर बस के सामने गिर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News