Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

निजी जिंदगी की हलचल के बीच कान्स पहुंचीं मौनी रॉय

हाल ही में उन्होंने व्यवसायी पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा की थी। इसी बीच अब मौनी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी शानदार मौजूदगी से लोगों का ध्यान खींच लिया है। कान्स से सामने आई उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

19 May 2026

निजी जिंदगी की हलचल के बीच कान्स पहुंचीं मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने व्यवसायी पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा की थी। इसी बीच अब मौनी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी शानदार मौजूदगी से लोगों का ध्यान खींच लिया है। कान्स से सामने आई उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मौनी अपनी आगामी फिल्म ‘बॉम्बे स्टोरीज’ के प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मार्शे डू फिल्म में शामिल हुईं। अभिनेत्री ने कान्स से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कान्स और केओस! बोनजोर।” तस्वीरों में मौनी ब्लैक कॉलर वाली मिनी ड्रेस, स्टॉकिंग्स और ओवरसाइज़्ड कोट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनका यह फैशन लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कान्स रवाना होने से पहले उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जहां वह पैपराजी से बचते हुए सीधे फ्रांस के लिए निकल गई थीं।

वर्कफ्रंट से ज्यादा इस समय मौनी की निजी जिंदगी चर्चा में है। मौनी और सूरज नांबियार ने 2022 में गोवा में शादी की थी, लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने अलगाव की जानकारी दी थी। हालांकि अभिनेत्री ने साफ किया कि वह सूरज के साथ दोस्ती का रिश्ता बनाए रखेंगी। फिलहाल दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निजी जिंदगी की हलचल के बीच कान्स पहुंचीं मौनी रॉय
हाल ही में उन्होंने व्यवसायी पति सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा की थी। इसी बीच अब मौनी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी शानदार मौजूदगी से लोगों का ध्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News