Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

चुनावी समर में सांसद का 'नंगे पांव' संकल्प

मिताली बाग की टूटी चप्पल, भारी हुजूम के बीच नंगे पैर ही पहुंचीं नामांकन कराने

02 Apr 2026

चुनावी समर में सांसद का 'नंगे पांव' संकल्प

कोलकाता। चुनावी रण में नेताओं के भाषण और रैलियां तो आम हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन जाती हैं। घाटल में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जब आरामबाग की सांसद मिताली बाग को समर्थकों के भारी हुजूम के बीच अपनी चप्पल गंवानी पड़ी। चप्पल टूटने और भीड़ में खो जाने के बावजूद, सांसद ने रुकने के बजाय नंगे पैर ही तप्त सड़क पर लंबा रास्ता तय कर अपनी सादगी और जुझारूपन का परिचय दिया। यह वाकया उस समय हुआ जब मिताली बाग चंद्रकोणा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सूर्यकांत डोलोई के समर्थन में आयोजित एक विशाल जुलूस का नेतृत्व कर रही थीं। घाटल महकमा शासक कार्यालय की ओर बढ़ते इस काफिले में समर्थकों का उत्साह चरम पर था। धक्का-मुक्की और भारी भीड़ के बीच अचानक किसी का पैर पडऩे से सांसद की चप्पल टूट गई। 
सड़क पर समर्थकों का इतना दबाव था कि बीच रास्ते में रुककर चप्पल ठीक करना या उसे ढूंढना नामुमकिन था। सांसद मिताली बाग ने इस स्थिति को बाधा बनाने के बजाय एक अवसर की तरह लिया। उन्होंने बिना किसी तामझाम या झिझक के अपनी टूटी हुई दूसरी चप्पल भी उतार दी और नंगे पैर ही जुलूस के साथ आगे बढऩे लगीं। कड़ी धूप और पथरीली सड़क के बावजूद वे मुस्कुराते हुए समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं। काफी देर तक वे एसडीओ कार्यालय परिसर में भी नंगे पैर ही घूमती नजर आईं, जिसे देखकर वहां मौजूद चुनाव अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए। बाद में जब सहयोगियों ने उनके लिए नई चप्पल की व्यवस्था की, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। इस चप्पल कांड पर चुटकी लेते हुए और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मिताली बाग ने कहा कि जनता का सैलाब और उनका प्यार इतना गहरा था कि चप्पल टूटने की छोटी सी तकलीफ का अहसास ही नहीं हुआ। जब आप लोगों के हक की लड़ाई लडऩे निकलते हैं, तो ऐसी छोटी-मोटी असुविधाएं मायने नहीं रखतीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनावी समर में सांसद का 'नंगे पांव' संकल्प
मिताली बाग की टूटी चप्पल, भारी हुजूम के बीच नंगे पैर ही पहुंचीं नामांकन कराने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News