Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

सांसद शताब्दी रॉय ने विधान उपाध्याय के समर्थन में किया रोड शो

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दौरे का क्या असर होगा, यह चार मई को परिणाम आने पर साफ हो जाएगा

16 Apr 2026

सांसद शताब्दी रॉय ने विधान उपाध्याय के समर्थन में किया रोड शो

आसनसोल। टॉलीवुड अभिनेत्री तथा तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय ने गुरुवार को बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार विधान उपाध्याय के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने गौरांडी से एक रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
रोड शो के दौरान शताब्दी रॉय को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में विधान उपाध्याय सहित कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में शताब्दी रॉय ने कहा कि रोड शो के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है, जिससे उन्हें पूरा विश्वास है कि बिधान उपाध्याय इस क्षेत्र से चौथी बार विधायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को जनता अच्छी तरह जानती है, इसलिए उनकी जीत तय है।
वहीं, बाराबनी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर पूछे गए सवाल पर शताब्दी रॉय ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि लोग सच्चाई जानते हैं और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।
दूसरी ओर, विधान उपाध्याय ने भी अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और ममता बनर्जी के कार्यों को जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दौरे का क्या असर होगा, यह चार मई को परिणाम आने पर साफ हो जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शताब्दी रॉय ने विधान उपाध्याय के समर्थन में किया रोड शो
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दौरे का क्या असर होगा, यह चार मई को परिणाम आने पर साफ हो जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News