Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मप्रः उज्जैन में बेकाबू कार पेड़ से टकराई कार, भाजपा नेता के दामाद और भांजे की मौत, बेटी-बेटा घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागदा जंक्शन से मक्सी जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार रविवार की रात कायथा मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई

09 Dec 2024

मप्रः उज्जैन में बेकाबू कार पेड़ से टकराई कार, भाजपा नेता के दामाद और भांजे की मौत, बेटी-बेटा घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागदा जंक्शन से मक्सी जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार रविवार की रात कायथा मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मक्सी के भाजपा नेता और पूर्व जिला महामंत्री के दामाद और भांजे की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रवि पांडेय के परिवार में 16 दिसंबर को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए दामाद नीतीश भारद्वाज (35) गाजियाबाद से मक्सी आ रहे थे। नीतीश को नागदा जंक्शन पर लेने के लिए मक्सी से भाजपा के पूर्व जिलामंत्री रवि पांडे के पुत्र मयंक, बेटी वंशिका और भांजा अटल (16) एसयूवी से गए थे। सभी लोग नीतीश को लेकर नागदा से रात करीब 12.30 बजे रवाना हुए थे। रविवार देर रात करीब डेढ बजे मक्सी से करीब 15 किमी पहले कायथा मोड़ पर कार बेकाबू होकर सड़क से उतरी और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का इंजन 300 मीटर दूर गिरा। हादसे के कारण कार आगे से पूरी तरह चपटी हो गई।

एयर बैग खुलने से कार चला रहे मयंक पांडेय की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दामाद नीतीश भारद्वाज की सीट का एयर बैग नहीं खुलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही भाजपा नेता के 16 साल के भांजे अटल की भी जान चली गई। बेटी वंशिका गंभीर रूप से घायल है। कार को कटर से काटकर दो घंटे की मशक्कत के बाद नीतीश के शव को निकाला जा सका। मृतक नीतीश एक राष्ट्रीय टीवी चैनल में बतौर एंकर काम करते थे, जबकि घायल वंशिका भी टीवी एंकर है। घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम छा गया है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार की तेज रफ्तार को इस हादसे की वजह माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्रः उज्जैन में बेकाबू कार पेड़ से टकराई कार
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागदा जंक्शन से मक्सी जा रही एक तेज रफ्तार एसयूवी कार रविवार की रात कायथा मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News