Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम की जीत के नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (22), डेवाल्ड ब्रेविस (21) और जेमी ओवर्टन (15) ने भी योगदान दिया।

24 Apr 2026

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने 103 रनों की जीत दर्ज कर रचा इतिहास

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मिली यह जीत चेन्नई की आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत है, वहीं मुंबई की यह सबसे बड़ी हार साबित हुई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम की जीत के नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ (22), डेवाल्ड ब्रेविस (21) और जेमी ओवर्टन (15) ने भी योगदान दिया।

208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 11 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने 73 रनों की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन इसके बाद विकेटों का पतन जारी रहा। हार्दिक पांड्या सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए और पूरी टीम 104 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा नूर अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवर्टन को एक-एक सफलता मिली।

यह जीत कई रिकॉर्ड लेकर आई। चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रनों के अंतर से यह मुकाबला आईपीएल में चेन्नई की सबसे बड़ी जीत और मुंबई की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज हो गया।

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर खिसक गई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार, चेन्नई ने 103 रनों
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम की जीत के नायक संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की तूफान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News