Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

बीएमसी ने उनसे इस निर्माण कार्य को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब देने को कहा है कि आखिर यह निर्माण कैसे और किस अनुमति के तहत किया गया।

18 May 2025

मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि अवैध निर्माण को लेकर उनका नाम सामने आया है। दरअसल, मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मिथुन को एक 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। यह नोटिस मलाड के एरंगल गांव में स्थित एक प्लॉट पर अनधिकृत निर्माण कार्य के मामले में भेजा गया है। बीएमसी ने उनसे इस निर्माण कार्य को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब देने को कहा है कि आखिर यह निर्माण कैसे और किस अनुमति के तहत किया गया।

बीएमसी के कुछ अधिकारी मलाड के एरंगल गांव स्थित प्लॉट पर कथित अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया गया। बीएमसी ने 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा। अगर मिथुन उचित कारण बताने में असमर्थ रहते हैं, तो बिना अनुमति के किए गए निर्माण को गिरा दिया जाएगा और इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "हमने ऐसा कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम भी अपना जवाब भेज रहे हैं।" वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता नदीम शेख ने सवाल उठाया है कि जब हाल ही में 24 अवैध ढांचे तोड़े गए, तो उस समय मिथुन चक्रवर्ती के निर्माण पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? गौरतलब है कि साल 2011 में भी बीएमसी ने मिथुन को इसी तरह का नोटिस जारी किया था, जिसे लेकर उस समय भी विवाद हुआ था।

बीएमसी का कहना है कि मुंबई के मलाड स्थित एरंगल गांव में बिना अनुमति के निर्माण किया गया है। आरोप है कि वहां ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले दो स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा, और तीन अस्थायी 10x10 यूनिट्स तैयार की गई हैं। इन निर्माणों में ईंट, लकड़ी की पट्टियां, कांच की दीवारें और एसी शीट्स की छतें लगाई गई हैं, जो निर्माण नियमों का उल्लंघन मानी जा रही हैं। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि मई के अंत तक एरंगल और आसपास के क्षेत्रों में कुल 101 अवैध ढांचों को गिराया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस
बीएमसी ने उनसे इस निर्माण कार्य को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब देने को कहा है कि आखिर यह निर्माण कैसे और किस अनुमति के तहत किया गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News