Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

तिलक वर्मा की तूफानी पारी से मुंबई की शानदार जीत, पंजाब को 6 विकेट से हराया

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। टीम की जीत के सबसे बड़े नायक तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की यह लगातार पांचवीं हार रही।

15 May 2026

तिलक वर्मा की तूफानी पारी से मुंबई की शानदार जीत, पंजाब को 6 विकेट से हराया

धर्मशाला। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गए रोमांचक आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। टीम की जीत के सबसे बड़े नायक तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली। दूसरी ओर पंजाब किंग्स की यह लगातार पांचवीं हार रही।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 57 रन की अहम पारी खेली। प्रियांश के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन और फिर कोनोली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी ने पंजाब को मजबूत आधार दिया।

मध्यक्रम में विकेट गिरने के बावजूद अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन की तेज पारी खेलकर रन गति बनाए रखी। अंत में जेवियर बार्टलेट ने सिर्फ 7 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 विकेट झटके, जबकि दीपक चाहर ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया।

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकल्टन ने 48 रन की तेज शुरुआत दी। इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 75 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे।

अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। तिलक और जैक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी ने मुंबई को जीत दिला दी।

पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल और मार्को यानसन को 1-1 सफलता मिली। इस जीत के साथ मुंबई ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तिलक वर्मा की तूफानी पारी से मुंबई की शानदार जीत, पंजाब को 6
धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। टीम की जीत के सबसे बड़े नायक तिलक वर्मा रहे, जिन्ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News