Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी आवास को लेकर नगर निगम का नोटिस जारी

इस नोटिस के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है

21 May 2026

अभिषेक बनर्जी आवास को लेकर नगर निगम का नोटिस जारी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के पारिवारिक आवास से जुड़ा एक नया मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कोलकाता नगर निगम के असेसर-कलक्टर (दक्षिण) कार्यालय की ओर से 188ए, हरिश मुखर्जी रोड स्थित संपत्ति को लेकर एक नोटिस जारी किया गया है।
नगर निगम के दस्तावेजों के अनुसार, यह संपत्ति पहले मैसर्स अनिमेष ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खरीदी गई थी, जो बाद में बदलकर ‘लिप्स एंड बाउंड्स इंफ्रा कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ हो गई। आरोप है कि पुराने ढांचे को हटाकर यहां नया भवन ‘शांतिनिकेतन’ बनाया गया, लेकिन संपत्ति का कर निर्धारण अब भी ‘मालिक-आधारित’ श्रेणी में दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक, इस संपत्ति का हाउस टैक्स वर्तमान में लिप्स एंड बाउंड्स इंफ्रा कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया जा रहा है और वहां अभिषेक बनर्जी का परिवार निवास करता है।
नगर निगम का कहना है कि जांच के दौरान पाया गया कि संपत्ति के निबंधित मालिक की ओर से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, बल्कि अन्य व्यक्ति वहां रह रहे हैं। इसी कारण से कर पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित पक्षों से समझौते, लेन-देन और कब्जे से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं।
असेसर-कलक्टर (दक्षिण) अरूप मंडल के हस्ताक्षर से मंगलवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि सात दिनों के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। यह नोटिस लिप्स एंड बाउंड्स इंफ्रा कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक को भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोलकाता के इसी पते पर अभिषेक बनर्जी का परिवार निवास करता है। इस नोटिस के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, कोलकाता नगर निगम विभिन्न संपत्तियों के कर निर्धारण और उपयोग की स्थिति की समीक्षा कर रहा है और यह कार्रवाई उसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी आवास को लेकर नगर निगम का नोटिस जारी
इस नोटिस के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News