Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

नगरपालिका भर्ती घोटाला : ईडी के सामने पेश हुईं मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र

गौरतलब है कि इसी भर्ती घोटाला मामले में ईडी पूर्व मंत्री सुजीत बसु को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है

24 Jul 2026

नगरपालिका भर्ती घोटाला : ईडी के सामने पेश हुईं मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र पूछताछ के लिए कोलकाता स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ छोटे पुत्र शुभरूप मित्र भी मौजूद थे।
सुबह करीब 11:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचीं अर्चना मित्र ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और हाथ जोड़कर सीधे कार्यालय के भीतर चली गईं।
इस मामले में ईडी ने मदन मित्र के परिवार के चार सदस्यों को अलग-अलग दिनों में तलब किया है। बुधवार को छोटे बेटे शुभरूप मित्र से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी, जबकि गुरुवार को बड़े बेटे स्वरूप मित्र ईडी के समक्ष पेश हुए। वहीं, कमरहाटी से तृणमूल विधायक मदन मित्र को 29 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ईडी का आरोप है कि टिटागढ़ नगरपालिका में नकद राशि और सोने के बदले कम से कम 125 लोगों को नौकरी दी गई थी। इसी जांच के दौरान मदन मित्र का नाम सामने आया। 13 जून को ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और उनसे पूछताछ भी की थी। इसके बाद उनकी पत्नी और दोनों पुत्रों को बैंक संबंधी दस्तावेजों के साथ पेश होने का निर्देश दिया गया।
जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नगरपालिका में नियुक्तियों के बदले कोई अवैध वित्तीय लेन-देन हुआ था या नहीं।
उल्लेखनीय है कि केवल ईडी ही नहीं, बल्कि पिछले वर्ष अक्टूबर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में मदन मित्र के आवास पर लगभग पांच घंटे तक तलाशी ली थी।
इधर, पिछले सप्ताह पत्नी और दोनों पुत्रों को ईडी का समन मिलने के बाद मदन मित्र तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी।
गौरतलब है कि इसी भर्ती घोटाला मामले में ईडी पूर्व मंत्री सुजीत बसु को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी सुजीत बसु और उनके पुत्र समुद्र बसु के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी के सामने पेश हुईं मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र
गौरतलब है कि इसी भर्ती घोटाला मामले में ईडी पूर्व मंत्री सुजीत बसु को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News