Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या: हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा

जांच में हुई गड़बड़ी, आरोपित का नाम हटाया गया था

04 Aug 2025

संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या: हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच के आदेश को बरकरार रखा है। जस्टिस जय सेनगुप्ता द्वारा 30 जून को दिए गए निर्देश को न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और न्यायमूर्ति प्रसेनजीत विश्वास की खंडपीठ ने सोमवार को वैध ठहराया।
इससे पहले सिंगल बेंच ने सीबीआई के संयुक्त निदेशक को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। इस आदेश को तृणमूल नेता शेख शाहजहां ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।
यह मामला वर्ष 2019 के जून महीने का है, जब संदेशखाली इलाके के तीन भाजपा कार्यकर्ता—प्रदीप मंडल, सुकांत मंडल और देवदास मंडल—हिंसक हमले का शिकार हुए थे। आरोप है कि आठ जून को प्रदीप और सुकांत की हत्या कर दी गई, जबकि देवदास मंडल लापता हो गए। परिवार का दावा है कि देवदास की भी हत्या कर दी गई है।
इन हत्याओं के पीछे शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों का हाथ होने के आरोप लगे थे। मृतक प्रदीप मंडल की पत्नी पद्मा मंडल और देवदास मंडल की पत्नी सुप्रिया मंडल गायेन ने न्याय के लिए अदालत का रुख किया था, जिसके बाद यह आदेश सामने आया।
जांच में हुई गड़बड़ी, आरोपित का नाम हटाया गया था
शुरुआत में इस केस की जांच में शेख शाहजहां का नाम चार्जशीट में शामिल था, लेकिन जब मामला राज्य सीआईडी को सौंपा गया, तो उनके नाम को आरोपपत्र से हटा दिया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में भी एक हत्या के मामले में शाहजहां का नाम सामने आया था, हालांकि तब वह जमानत पर रिहा हो गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संदेशखाली में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या
जांच में हुई गड़बड़ी, आरोपित का नाम हटाया गया था





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News