Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

मुर्शिदाबाद : राम नवमी जुलूस के दौरान हिंसा के बाद आठ गिरफ्तार, रघुनाथगंज में धारा 144 लागू

अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है

28 Mar 2026

मुर्शिदाबाद : राम नवमी जुलूस के दौरान हिंसा के बाद आठ गिरफ्तार, रघुनाथगंज में धारा 144 लागू

बहरामपुर। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में शुक्रवार शाम राम नवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रघुनाथगंज में धारा 144 लागू करने के साथ ही प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार जंगीपुर और रघुनाथगंज क्षेत्र में राम नवमी के जुलूस के दौरान विवाद के बाद दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई दुकानों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई और कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।
जानकारी के मुताबिक, रघुनाथगंज के मैकेंजी पार्क की ओर जा रहे जुलूस के दौरान संगीत बजाने को लेकर सिसातला इलाके में जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद फुलतला मोड़ के पास भी पथराव की घटना हुई, जहां कथित तौर पर 150 से 200 लोगों की भीड़ ने जुलूस को निशाना बनाया।
स्थिति बिगड़ने के बाद उग्र भीड़ ने आसपास की कई फलों की दुकानों में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया। शनिवार सुबह से ही संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है और शांति बनाए रखने के लिए रूट मार्च भी किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
मुर्शिदाबाद के डीआईजी अजीत सिंह यादव ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। इलाके में पर्याप्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और गिरफ्तारियां भी की गई हैं।
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त जारी है। हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन ने रघुनाथगंज और जंगीपुर पुलिस जिले के कुछ अन्य इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता धनंजय घोष ने आरोप लगाया कि यह हिंसा पूर्व नियोजित थी और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
वहीं, जंगीपुर नगरपालिका के चेयरमैन मोफिजुल इस्लाम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं हैं। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए और शांति सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रघुनाथगंज में धारा 144 लागू
अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News