Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोल्फ ग्रीन के फ्लैट में प्रेमी युगल की रहस्यमयी मौत

कमरे से मिला नशीला पदार्थ, सिर पर गंभीर चोट के निशान

31 May 2026

गोल्फ ग्रीन के फ्लैट में प्रेमी युगल की रहस्यमयी मौत

कोलकाता। गोल्फ ग्रीन इलाके में रविवार को उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब अरविंद नगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत के चौथे तल पर बने किराए के फ्लैट से एक युवक और युवती के शव बरामद किए गए। यह जोड़ा पिछले चार-पांच महीनों से यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, जहां से कुछ संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। इस बरामदगी और परिस्थितियों ने पूरी घटना को बेहद रहस्यमयी बना दिया है, जिसके बाद पुलिस ने कई कोणों से मामले की तफ्तीश तेज कर दी है। शुरुआती जांच और पहचान के अनुसार, मृत युवती कोलकाता के रामगढ़ इलाके की रहने वाली थी, जबकि युवक तिलजला का निवासी था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत था, जबकि युवती बेहद कम ही फ्लैट से बाहर निकलती थी और ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहती थी। जांच के दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग यह भी मिला है कि इस फ्लैट में समय-समय पर एक अन्य युवक-युवती का जोड़ा भी आकर रुकता था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस दूसरे जोड़े को हिरासत में ले लिया है और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की रात की कडिय़ों को जोड़ा जा सके। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों नशीले पदार्थों के आदी थे, लेकिन मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले में एक नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने मृत युवती के सिर पर चोट का निशान देखा। 
अधिकारियों का कहना है कि यह चोट गिरने की वजह से भी हो सकती है या फिर इसके पीछे कोई और हिंसक वजह भी हो सकती है। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और थाने में उनसे उनके आपसी संबंधों व मानसिक स्थिति को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दोहरी मौत और नशीले पदार्थों के कनेक्शन ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है और पुलिस हर पहलू को खंगालने में जुटी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोल्फ ग्रीन के फ्लैट में प्रेमी युगल की रहस्यमयी मौत
कमरे से मिला नशीला पदार्थ, सिर पर गंभीर चोट के निशान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News