Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

नादिया में मतदान प्रशिक्षण स्थल पर हिंसा के बाद बीडीओ निलंबित

चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन को निर्देशों का तत्काल पालन करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है

01 Apr 2026

नादिया में मतदान प्रशिक्षण स्थल पर हिंसा के बाद बीडीओ निलंबित

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।
यह घटना 27 मार्च को हंसखाली प्रखंड के एक स्कूल में आयोजित पीठासीन और मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसमें एक शिक्षक के सिर में चोट लगी थी। इस मामले में रानाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन को भेजे अपने पत्र में कहा कि हंसखाली के बीडीओ सायंतन भट्टाचार्य, जो पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) के अधिकारी हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रम के समग्र प्रभारी थे, उन्होंने अपने चुनावी दायित्वों के निर्वहन में मानक प्रोटोकॉल का पालन करने में विफलता दिखाई।
आदेश में कहा गया कि प्रभारी अधिकारी की लापरवाही के कारण हुई इस घटना से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के आयोग के प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
आयोग ने निर्देश दिया कि सायंतन भट्टाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाए।
चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन को निर्देशों का तत्काल पालन करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।
घायल शिक्षक की पहचान सैकत चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्होंने प्रशिक्षण शुरू होने से पहले एक सरकारी विज्ञापन दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी।
प्रतिभागियों के अनुसार, प्रशिक्षण शुरू होने से पहले प्रोजेक्टर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाला एक सरकारी विज्ञापन दिखाया गया था। कुछ मतदान अधिकारियों ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए आपत्ति जताई थी।
सैकत चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला विज्ञापन दिखाने पर सवाल उठाया, तो उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नादिया में मतदान प्रशिक्षण स्थल पर हिंसा, बीडीओ निलंबित
चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन को निर्देशों का तत्काल पालन करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News