Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

नैहाटी थाने के प्रभारी महाबीर बेरा निलंबित, पुलिस वाहन में तृणमूल नेता को घुमाने का आरोप

आयोग ने फिलहाल उपनिरीक्षक प्रकाश धाड़ा को नैहाटी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है

07 Apr 2026

नैहाटी थाने के प्रभारी महाबीर बेरा निलंबित, पुलिस वाहन में तृणमूल नेता को घुमाने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने नैहाटी थाने के प्रभारी (आईसी) महाबीर बेरा को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नामांकन दाखिल करने के दौरान नैहाटी नगरपालिका के चेयरमैन को पुलिस की गाड़ी से महकमा शासक (एसडीओ) कार्यालय तक पहुंचाया था।
इस मामले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से की थी, जिसके बाद सोमवार रात आयोग ने निलंबन का आदेश जारी किया।
जानकारी के अनुसार पहले चरण के चुनाव (23 अप्रैल) के लिए सोमवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। इसी दिन बैरकपुर महकमा शासक कार्यालय में नैहाटी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सनत डे ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नैहाटी नगरपालिका के चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय भी वहां मौजूद थे।
आरोप है कि अशोक चट्टोपाध्याय जिस वाहन से कार्यालय पहुंचे, वह पुलिस की गाड़ी थी और उन्हें वहां तक नैहाटी थाने के प्रभारी महाबीर बेरा लेकर गए थे।
इस घटना का एक वीडियो सामने आने का दावा करते हुए भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग राज्य पुलिस से निष्पक्ष कार्य कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं आचार संहिता के उल्लंघन को दर्शाती हैं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
इसके बाद निर्वाचन आयोग ने जारी आदेश में कहा कि महाबीर बेरा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने तक उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें मूल वेतन का आधा हिस्सा तथा अन्य भत्ते नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
आयोग ने फिलहाल उपनिरीक्षक प्रकाश धाड़ा को नैहाटी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बासंती बाजार में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच हुई हिंसा के मामले में बासंती थाने के प्रभारी अभिजीत पाल को भी आयोग ने निलंबित किया था। इसके अलावा 31 मार्च को मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण केंद्र में प्रोटोकॉल बनाए रखने में विफल रहने के आरोप में हांसखाली के बीडीओ सायंतन भट्टाचार्य को भी निलंबित किया गया था।
वहीं तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के आरोप में तीन अप्रैल को खंडघोष के संयुक्त बीडीओ ज्योत्स्ना खातून के खिलाफ भी आयोग ने निलंबन की कार्रवाई की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नैहाटी थाने के प्रभारी महाबीर बेरा निलंबित
आयोग ने फिलहाल उपनिरीक्षक प्रकाश धाड़ा को नैहाटी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News