Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

धर्मतला हिंसा में शामिल चार कुख्यात अपराधियों के नाम विधानसभा में उजागर : मुख्यमंत्री

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "गुंडादमन कानून इसलिए बनाया गया है कि ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके

25 Jul 2026

धर्मतला हिंसा में शामिल चार कुख्यात अपराधियों के नाम विधानसभा में उजागर : मुख्यमंत्री

कोलकाता। धर्मतला में शुक्रवार को छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और मीडिया कर्मियों पर हमले के मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विधानसभा में चार कुख्यात अपराधियों के नाम सार्वजनिक करते हुए कहा कि ये लोग छात्र नहीं, बल्कि संगठित उपद्रवी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आरोपितों पर हाल ही में पारित पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि इस मामले में अब तक 70 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें राजाबागान का अफरोज, खिदिरपुर का नाहिद और इकबालपुर का तनवीर तथा वाटगंज का राहुल जमाल भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग छात्र नहीं हैं, बल्कि हिंसा फैलाने के उद्देश्य से प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि धर्मतला हिंसा और पत्रकारों पर हमले के संबंध में सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और सभी मामलों में पब्लिक सेफ्टी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी उपद्रवी को बख्शने वाली नहीं है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "गुंडादमन कानून इसलिए बनाया गया है कि ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके। हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि एक नहीं, उनकी तीन पीढ़ियां भी इसे याद रखेंगी। अब राज्य की जनता भी देखेगी कि इस कानून की आवश्यकता कितनी थी।"
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पुलिस को पहले से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि जब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर न हो, तब तक बल प्रयोग नहीं किया जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के संयम की सराहना करते हुए कहा कि उकसावे के बावजूद पुलिस ने धैर्य बनाए रखा और कानून-व्यवस्था संभाली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मतला हिंसा में शामिल चार कुख्यात अपराधियों के नाम उजागर
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "गुंडादमन कानून इसलिए बनाया गया है कि ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News