Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

नंदीग्राम : रथ बिजली तार के संपर्क में आने से 25 श्रद्धालु घायल

जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र में रथ का ऊपरी भाग ऊपर से गुजर रही विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे 25 लोग करंट लगने से घायल हो गए।

17 Jul 2026

नंदीग्राम : रथ बिजली तार के संपर्क में आने से 25 श्रद्धालु घायल

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र में रथ का ऊपरी भाग ऊपर से गुजर रही विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे 25 लोग करंट लगने से घायल हो गए।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घायलों में से 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 10 लोगों का उपचार नंदीग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तेखाली बाजार व्यवसायी समिति की ओर से रथयात्रा का आयोजन किया गया था। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने और दर्शन के लिए एकत्र हुए थे। रथ आगे बढ़ने के कुछ समय बाद उसका शिखर मार्ग के ऊपर स्थित विद्युत तार से छू गया। रथ में लोहे तथा लकड़ी की संरचना होने के कारण करंट फैल गया और रथ को स्पर्श कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

नंदीग्राम थाना प्रभारी अजय मिश्र ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि दिनभर हुई वर्षा के कारण रथ के भीगने से विद्युत प्रवाह का प्रभाव बढ़ गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नंदीग्राम : रथ बिजली तार के संपर्क में आने से 25 श्रद्धालु घ
जिले के नंदीग्राम में रथयात्रा के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नंदीग्राम-एक प्रखंड के तेखाली क्षेत्र में रथ का ऊपरी भाग ऊपर से गुजर रही विद्युत तार के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News