Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

ममता बनर्जी की करीबी रहीं नंदिनी चक्रवर्ती को शुभेंदु सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग द्वारा पद से हटाई गईं नंदिनी चक्रवर्ती को अब मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन “विकास कार्यों की प्रधान समन्वयक” के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

14 May 2026

ममता बनर्जी की करीबी रहीं नंदिनी चक्रवर्ती को शुभेंदु सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग द्वारा पद से हटाई गईं नंदिनी चक्रवर्ती को अब मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन “विकास कार्यों की प्रधान समन्वयक” के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

नवान्न सूत्रों के अनुसार, नंदिनी चक्रवर्ती को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़बंदी के लिए सीमा सुरक्षा बल को जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। नई राज्य मंत्रिमंडल की 11 मई को हुई पहली बैठक में इस प्रक्रिया को अगले 45 दिनों के भीतर पूरा करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि प्रशासनिक अनुभव और गृह विभाग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करने के कारण नंदिनी चक्रवर्ती को इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त माना गया है। वह केंद्र प्रायोजित विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी भी करेंगी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में पश्चिम बंगाल कैडर की नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव रही हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा। 15 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही चुनाव आयोग ने उन्हें पद से हटा दिया था।

नंदिनी चक्रवर्ती को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी अधिकारियों में गिना जाता था। उन्होंने राज्य के गृह सचिव, सूचना एवं संस्कृति विभाग की सचिव तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस की सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

राजनीति विज्ञान में स्नातक नंदिनी चक्रवर्ती ने कोलकाता के लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। जनवरी, 2026 में उन्हें कई वरिष्ठ अधिकारियों की वरिष्ठता को दरकिनार कर मुख्य सचिव बनाया गया था, जिसे लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी की करीबी रहीं नंदिनी चक्रवर्ती को शुभेंदु सरकार
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग द्वारा पद से हटाई गईं नंदिनी चक्रवर्ती को अब मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन “विकास कार्यों की प्रधान समन्वयक” के रूप मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News