Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

तीसरे राउंड के मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से हटीं नाओमी ओसाका

ओसाका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मुझे अपने शरीर से जुड़ी एक समस्या पर ध्यान देने के लिए यह कठिन फैसला लेना पड़ा है, जो मेरे पिछले मैच के बाद सामने आई। मैं आगे खेलने को लेकर बेहद उत्साहित थी और यह अभियान मेरे लिए बहुत मायने रखता था। यहां रुकना दिल तोड़ने वाला है, लेकिन कोर्ट पर वापसी के लिए मुझे किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए।”

24 Jan 2026

तीसरे राउंड के मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से हटीं नाओमी ओसाका

नई दिल्ली। जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी और दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से चोट के कारण नाम वापस ले लिया है। ओसाका ने यह फैसला अपने तीसरे दौर के मुकाबले से कुछ घंटे पहले लिया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।

ओसाका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मुझे अपने शरीर से जुड़ी एक समस्या पर ध्यान देने के लिए यह कठिन फैसला लेना पड़ा है, जो मेरे पिछले मैच के बाद सामने आई। मैं आगे खेलने को लेकर बेहद उत्साहित थी और यह अभियान मेरे लिए बहुत मायने रखता था। यहां रुकना दिल तोड़ने वाला है, लेकिन कोर्ट पर वापसी के लिए मुझे किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए।”

उन्होंने लिखा, “सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद… मैं बहुत आभारी हूं कि आप सभी ने मुझे इतना अपनाया।”

ओसाका ने दूसरे दौर में रोमानिया की सोराना सिर्स्टिया को हराया था। यह मुकाबला ठंडी हाथ मिलाने (फ्रॉस्टी हैंडशेक) की वजह से भी चर्चा में रहा था।

तीसरे दौर में ओसाका का सामना ऑस्ट्रेलिया की मैडिसन इंग्लिस से होना था। हालांकि, ओसाका के हटने के बाद इंग्लिस सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में पहुंच गईं। इसके साथ ही वह 2022 में एश्ले बार्टी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं।

अब मैडिसन इंग्लिस का सामना छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता इगा स्वियातेक से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तीसरे राउंड के मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 से हटीं
ओसाका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मुझे अपने शरीर से जुड़ी एक समस्या पर ध्यान देने के लिए यह कठिन फैसला लेना पड़ा है, जो मेरे पिछले मैच के बाद सामने आई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News