Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

नासिक में अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों को ट्रक ने कुचला , पांच लोगों की मौत

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आक्रामक ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से गहन छानबीन का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

19 Jul 2024

नासिक में अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों को ट्रक ने कुचला , पांच लोगों की मौत

मुंबई, 19 जुलाई (हि.स.)। नासिक जिले के जुन्नर तहसील में कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर बेलहे गुनलंचवाड़ी इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार को सुबह अंत्येष्टि से लौट रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद आक्रामक ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से गहन छानबीन का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

पुलिस के अनुसार बेल्हे गुनलंचवाड़ी में आज सुबह एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करके ग्रामीण कल्याण-अहमदनगर हाईवे से लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर ग्रामीणों को कुचल दिया। इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एक ही गांव के पांच लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव के लोग हाईवे पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद गांव वालों ने अपना आंदोलन खत्म किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News