Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

इस उपलब्धि के लिए लियोन को दो विकेट की दरकार थी और 38 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने यह कारनामा अपने पहले ही ओवर में कर दिखाया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ओली पोप को मिडविकेट पर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर लियोन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की ऑफ स्टंप उखाड़ दी।

18 Dec 2025

नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जारी एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एडिलेड ओवल में लियोन ने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट इतिहास में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

इस उपलब्धि के लिए लियोन को दो विकेट की दरकार थी और 38 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने यह कारनामा अपने पहले ही ओवर में कर दिखाया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ओली पोप को मिडविकेट पर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर लियोन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की ऑफ स्टंप उखाड़ दी।

इन दो विकेटों के साथ लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 564 तक पहुंचा दी और ग्लेन मैक्ग्राथ के 563 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लियोन वर्तमान में सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं, जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क 420 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाज

1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 800

2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 708

3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 704

4. अनिल कुंबले (भारत) – 619

5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 604

6. नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 564

7. ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) – 563

8. रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 537

9. कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) – 519

10. डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) – 439

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा
इस उपलब्धि के लिए लियोन को दो विकेट की दरकार थी और 38 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने यह कारनामा अपने पहले ही ओवर में कर दिखाया। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने ओली पोप को मि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News