Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

राष्ट्रीय खेल: अनंतजीत सिंह नरुका और गनेमत सेखों ने स्कीट फाइनल में जीता स्वर्ण

 उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के टेबल टेनिस मुकाबलों में चौथे दिन जबरदस्त रोमांच देखने को मिला

13 Feb 2025

राष्ट्रीय खेल: अनंतजीत सिंह नरुका और गनेमत सेखों ने स्कीट फाइनल में जीता स्वर्ण

 38वें राष्ट्रीय खेल के स्कीट फाइनल में राजस्थान के अनंतजीत सिंह नरुका और पंजाब की गनेमत सेखों ने शानदार खेल का परिचय दिया और पुरुष और महिला वर्गों में जीत हासिल की। नरुका ने 56 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता और गनेमत सेखों ने 53 अंकों के साथ महिला वर्ग में दबदबा बनाया।

पुरुष वर्ग:

पुरुषों के स्कीट क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल में पहुंचे। राजस्थान के अनंतजीत सिंह ने 122 के प्रभावशाली स्कोर के साथ क्वालीफायई किया, उसके बाद तेलंगाना के मुनेक बट्टुला ने 120 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के ऋतुराज सिंह बुंदेला ने 119 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि पंजाब के हरमेहर सिंह लाली (118), चंडीगढ़ के परमपाल सिंह गुरोन (117) और पंजाब के भवतेग सिंह गिल (116+4) ने फाइनलिस्ट की सूची पूरी की।

पुरुषों के फाइनल मैच में चंडीगढ़ के परमपाल सिंह गुरोन ने खेल में कड़ी टक्कर दी और 51 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक पंजाब के भवतेग सिंह गिल के खाते में गया, उन्होंने 42 अंकों के साथ पदक हासिल किया।

महिला वर्ग:

महिलाओं के क्वालिफिकेशन राउंड में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पंजाब की गनीमत सेखों ने 124 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश की अरीबा खान (114) और हरियाणा की रायजा ढिल्लों (115+4) उनके ठीक पीछे रहीं। राजस्थान की दर्शना राठौर (115+3), तेलंगाना की रश्मि राठौर (112+4) और मध्य प्रदेश की वंशिका तिवारी (116) ने शीर्ष छह में जगह बनाते हुए फाइनल में जगह बनाई।

महिलाओं के फाइनल में उत्तर प्रदेश की अरीबा खान ने 45 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा की रायजा ढिल्लों ने 36 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाओं ने अपनी छाप छोड़ी, जिसमें अनुभवी निशानेबाजों और उभरते सितारों ने अपने खेल की छाप खिलाड़ियों पर छोड़ी।

Tags:
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनंतजीत सिंह नरुका और गनेमत सेखों ने स्कीट फाइनल में जीता
 38वें राष्ट्रीय खेल के स्कीट फाइनल में राजस्थान के अनंतजीत सिंह नरुका और पंजाब की गनेमत सेखों ने शानदार खेल का परिचय दिया और पुरुष और महिला वर्गों में जीत हासि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News