Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लाल कार से आए, जमानत पाकर निकल गये नौशाद सिद्दीकी 

रणक्षेत्र बना बैंकशाल कोर्ट, बारिश में पुलिस के छूटे पसीने

21 Aug 2025

लाल कार से आए, जमानत पाकर निकल गये नौशाद सिद्दीकी 

कोलकाता। धर्मतला हिंसा मामले में गिरफ्तार आईएसएफ अध्यक्ष और भांगड़ के विधायक नौशाद सिद्दीकी को आखिरकार जमानत मिल गई। गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट ने उन्हें और 84 अन्य कार्यकर्ताओं को 500 रुपये के बॉन्ड पर जमानत दी। अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। नौशाद को लाल कार में कोर्ट लाया गया, जबकि बाकी कार्यकर्ताओं को जेल वैन से लाया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर आईएसएफ समर्थकों की भीड़ जुट गई और नारेबाजी हुई। नौशाद के जमानत को लेकर सुबह से ही आईएसएफ समर्थको ने थाने से लेकर कोर्ट के बाहर तक पुलिस और सरकार के विरूद्ध नारे बाजी की। बैंकशॉल कोर्ट के बाहर सैकड़ों की संख्या में आईएसएफ समर्थक इक_ा हो गये और कोर्ट परिसर को घेर लिया। स्थिति उत्तेजनाजनक होते देख पुलिसफोर्स को कोर्ट के बाहर तैनात किया गया और कोर्ट परिसर की बैरिकेंटिंग कर दी गयी। स्थिति ऐसी थी कि आम लोगों को कोर्ट में प्रवेश करने पर काफी समस्या का सामना करना पड़ा। 
बुधवार को नौशाद की रिहाई की मांग को लेकर हावड़ा अमता रोड पर आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया था। सड़क पर पेड़ का तना डालकर रास्ता रोका गया। पिछले हफ्ते वक्फ संशोधन कानून और एसआईआर सहित कई मांगों को लेकर आईएसएफ ने धर्मतला में प्रदर्शन किया था। वहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुआ। करीब 50 मिनट तक टकराव चला और कई सरकारी संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुईं। इसी मामले में पुलिस ने नौशाद और 95 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी नौशाद विवाद का ताप कम होता नहीं दिख रहा। राजनीतिक हलकों का मानना है कि यह गिरफ्तारी और अब रिहाई आईएसएफ के आंदोलन को और धार देगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लाल कार से आए, जमानत पाकर निकल गये नौशाद सिद्दीकी 
रणक्षेत्र बना बैंकशाल कोर्ट, बारिश में पुलिस के छूटे पसीने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News