Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवाजुद्दीन की फिल्म 'कोस्टाओ' ओटीटी पर होगी रिलीज

हाल ही में फिल्म 'कोस्टाओ' का टीजर रिलीज़ किया गया है, जिसमें नवाजुद्दीन एक दमदार और रौबदार कस्टम अधिकारी के किरदार में नजर आये। उनका लुक और अंदाज़ फैंस के बीच काफी चर्चा में है।

14 Apr 2025

नवाजुद्दीन की फिल्म 'कोस्टाओ' ओटीटी पर होगी रिलीज

दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछली बार फिल्म 'अद्भुत' में नजर आए थे, जिसमें उनकी शानदार अदाकारी को एक बार फिर खूब सराहा गया। यह फिल्म सीधे सोनी मैक्स टीवी चैनल पर प्रसारित की गई थी। अब नवाजुद्दीन एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं फिल्म 'कोस्टाओ' के जरिए, जिसका निर्देशन सेजल शाह ने किया है।

हाल ही में फिल्म 'कोस्टाओ' का टीजर रिलीज़ किया गया है, जिसमें नवाजुद्दीन एक दमदार और रौबदार कस्टम अधिकारी के किरदार में नजर आये। उनका लुक और अंदाज़ फैंस के बीच काफी चर्चा में है। 'कोस्टाओ' एक हाई-ऑक्टेन क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी गोवा के सबसे बड़े तस्कर से टक्कर लेने वाले एक बेखौफ कस्टम अधिकारी के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोस्टाओ फर्नांडीज की भूमिका निभा रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो ईमानदारी, हिम्मत और जुनून की मिसाल है।

फिल्म में नवाज के साथ प्रिया बापट और किशोर कुमार हुली भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'कोस्टाओ' सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज़ होगी। हालांकि, इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवाजुद्दीन की फिल्म 'कोस्टाओ' ओटीटी पर होगी रिलीज
हाल ही में फिल्म 'कोस्टाओ' का टीजर रिलीज़ किया गया है, जिसमें नवाजुद्दीन एक दमदार और रौबदार कस्टम अधिकारी के किरदार में नजर आये। उनका लुक और अंदाज़ फैंस के बीच





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News