Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेन संचालन ठप, सर्च ऑपरेशन शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बिमलगढ़ रेलवे सेक्शन के अंतर्गत तड़के हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

03 Aug 2025

ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेन संचालन ठप, सर्च ऑपरेशन शुरू

भुवनेश्वर। रविवार को एक विध्वंसक घटना में संदिग्ध नक्सलियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया। माओवादियों द्वारा मनाए जा रहे ‘शहीद सप्ताह’ (28 जुलाई से 3 अगस्त) के अंतिम दिन यह घटना हुई । यह घटना झारखंड के करमपाड़ा और ओडिशा के रेंजेडा स्टेशन के बीच सरंडा वन क्षेत्र में हुई, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बिमलगढ़ रेलवे सेक्शन के अंतर्गत तड़के हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना के बाद प्रभावित खंड पर रेल संचालन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। उधर ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जैगुआर्स की संयुक्त टीमों ने सरंडा वन क्षेत्र में व्यापक सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैक पर अन्य संभावित विस्फोटकों की जांच के लिए बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया है।

करमपाड़ा (झारखंड) और रेंजेडा (ओडिशा) स्टेशन दोनों ही सीमा क्षेत्र में स्थित हैं और माओवादियों के लिए संवेदनशील माने जाते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया, ट्रेन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बिमलगढ़ रेलवे सेक्शन के अंतर्गत तड़के हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि, घटना के समय ट्रैक पर कोई ट्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News