Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

यश की 'टॉक्सिक' से नयनतारा का गंगा वाला पहला लुक आया सामने

इसी कड़ी में मेकर्स ने अब नयनतारा का दमदार पहला लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह 'गंगा' के किरदार में बेहद खूबसूरत, खतरनाक और ताकतवर अंदाज़ में नजर आ रही हैं।

31 Dec 2025

यश की 'टॉक्सिक' से नयनतारा का गंगा वाला पहला लुक आया सामने

जैसे-जैसे यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' अपनी 19 मार्च 2026 की थिएट्रिकल रिलीज़ के करीब पहुंच रही है, फिल्म की रहस्यमयी और डार्क दुनिया से जुड़े राज़ धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में मेकर्स ने अब नयनतारा का दमदार पहला लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह 'गंगा' के किरदार में बेहद खूबसूरत, खतरनाक और ताकतवर अंदाज़ में नजर आ रही हैं।

पोस्टर साफ संकेत देता है कि गंगा का किरदार यश के करियर के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक में गेम-चेंजर साबित होने वाला है। अपनी स्टारडम, भावनात्मक गहराई और बहुआयामी अभिनय के लिए जानी जाने वाली नयनतारा इस फिल्म में अब तक के अपने सबसे अलग और इंटेंस अवतार में दिखेंगी, ऐसा अवतार, जो दर्शकों को हैरान कर देगा। गंगा के रूप में नयनतारा की मौजूदगी स्क्रीन पर तुरंत असर छोड़ती है। हाथ में बंदूक, चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में बेखौफ ठहराव, वह किरदार जो किसी कमरे में सिर्फ दाखिल नहीं होता, बल्कि पूरे माहौल को अपनी मौजूदगी से बदल देता है।

फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने नयनतारा को कास्ट करने पर कहा कि वह हमेशा से उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस की प्रशंसक रही हैं, लेकिन 'टॉक्सिक' में दर्शक उन्हें बिल्कुल नए रूप में देखेंगे। यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी गई और गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट की गई है, जिसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा, यानी फिल्म पूरी तरह ग्लोबल स्केल पर तैयार की जा रही है। 'टॉक्सिक' का भव्य रिलीज़ 19 मार्च 2026 को मेगा फेस्टिव वीकेंड पर होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यश की 'टॉक्सिक' से नयनतारा का गंगा वाला पहला लुक आया सामने
इसी कड़ी में मेकर्स ने अब नयनतारा का दमदार पहला लुक पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह 'गंगा' के किरदार में बेहद खूबसूरत, खतरनाक और ताकतवर अंदाज़ में नजर आ रही हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News