Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिएः अमित शाह

अमित शाह मंगलवार से दो दिनों के लिए महाराष्ट्र दौरे पर हैं। बुधवार को अमित शाह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिले और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

02 Oct 2024

महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिएः अमित शाह

मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह को आश्वस्त किया है कि महाराष्ट्र में आगामी सरकार एनडीए गठबंधन की ही बनेगी। मुख्यमंत्री शिंदे ने बुधवार को अमित शाह से राज्य में जल्द से जल्द एनडीए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किए जाने की भी मांग की है।

अमित शाह मंगलवार से दो दिनों के लिए महाराष्ट्र दौरे पर हैं। बुधवार को अमित शाह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिले और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अमित शाह को शिवसेना की ओर से संभावित सीटों की सूची पर कहा कि सीटों का बंटवारा जल्द किया जाना जरुरी है अन्यथा लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा में भी नुकसान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार लेकर आएंगे। इसमें कोई शक नहीं है लेकिन सीटों के आवंटन का मामला जल्द निपटाया जाना चाहिए।

इसी प्रकार अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी चर्चा की । इसके साथ ही राकांपा अजीत पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी अमित शाह से मिले और राकांपा को मिलने वाली सीटों का तत्काल निपटारा करने की भी मांग की। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज सुबह सह्याद्रि अतिथिगृह में जाकर अमित शाह से मुलाकात की थी। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं से चर्चा की और उनका विचार सुन लिया है। अमित शाह आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली में ही महाराष्ट्र में कौन सहयोगी दल कितनी सीटें लड़ेगा, इसका निर्णय होने वाला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिएः
अमित शाह मंगलवार से दो दिनों के लिए महाराष्ट्र दौरे पर हैं। बुधवार को अमित शाह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिले और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News