Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

यूपी SIR में कटे करीब 3 करोड़ नाम, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार में से भी बड़ी छंटनी

हालांकि निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन लोगों को भी वोटरों के नाम कटने पर आपत्तियां वह छह फरवरी तक अपनी आपत्तियों को दर्ज करा सकते हैं। 12 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

06 Jan 2026

यूपी SIR में कटे करीब 3 करोड़ नाम, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार में से भी बड़ी छंटनी

यूपी में हुए एसआईआर के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार से भी ज्यादा छटनी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने जो ड्राफ्ट सूची जारी की है उसमें करीब तीन करोड़ वोटरों के नाम कटे हैं। ये बिहार की ड्राफ्ट सूची से भी कहीं ज्यादा है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन लोगों को भी वोटरों के नाम कटने पर आपत्तियां वह छह फरवरी तक अपनी आपत्तियों को दर्ज करा सकते हैं। 12 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

मंगलवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करते हुए बताया कि एसआईआर के समय करीब 15.44 करोड़ मतदाता थे, लेकिन एसआईआर की प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। अब ड्राफ्ट मतदाता सूची में फिलहाल 12.55 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जिन वोटरों के नाम कटे हैं, उनमें 46.23 लाख मृत, 2.17 करोड़ स्थानांतरित और 25.47 लाख डुप्लीकेट, 79.52 लाख वोटर शामिल हैं।

रिनवा ने कहा कि चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर गिनती का अभियान चलाया था, जिसमें वोटरों या उनके परिवार के सदस्यों को गिनती के फॉर्म भरने और साइन करने थे। हालांकि यह एक्सरसाइज मूल रूप से 11 दिसंबर को खत्म होने वाली थी, लेकिन राज्य ने देखा कि बड़ी संख्या में वोटरों लगभग 2.97 करोड़ के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर हो रहे थे, जिसके बाद राज्य ने अतिरिक्त 15 दिन का समय मांगा था। उन्होंने कहा, ड्राफ्ट सूची में करीब 18.70 फीसदी वोटरों के नाम काटे गए हैं। सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने बताया, छह फरवरी तक मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां की जाएंगी। वहीं मंगलवार से लेकर 27 फरवरी तक इन दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में कटेंगे। वहीं प्रयागराज में 11.56 लाख, कानपुर नगर में नौ लाख, आगरा में 8.36 लाख, गाजियाबाद में 8.18 लाख, बरेली में 7.14 लाख, मेरठ में 6.65 लाख, गोरखपुर में 6.45 लाख, सीतापुर में 6.23 लाख और जौनपुर में 5.89 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि 12.55 करोड़ में से 91 प्रतिशत की मैपिंग हो गई है। अब 1.04 करोड़ को नोटिस जाएगी। यह 8 प्रतिशत हैं। सीईओ ने कहा कि फ़ार्म 6 भरें नए मतदाता बनने को। करेक्शन व शिफ्ट होने वाले फॉर्म 8 भरें । अगर किसी सदस्य जो अब जीवित नहीं है या दूसरी जगह चले गए हैं तो नाम हटाने को फॉर्म 7 भरें। अभी तक नए मतदाता बनने को 15.78 करोड़ ने फॉर्म भरा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूपी SIR में कटे करीब 3 करोड़ नाम, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बि
हालांकि निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन लोगों को भी वोटरों के नाम कटने पर आपत्तियां वह छह फरवरी तक अपनी आपत्तियों को दर्ज करा सकते हैं। 12 मार्च को फाइनल वोटर ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News