Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर

एनटीए ने 4 मई को 552 भारतीय शहरों और दुबई, दोहा, सिंगापुर और काठमांडू सहित 14 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में 5,468 केंद्रों पर नीट यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की थी। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 22,09,318 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

14 Jun 2025

नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के महेश कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है।

एनटीए ने 4 मई को 552 भारतीय शहरों और दुबई, दोहा, सिंगापुर और काठमांडू सहित 14 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में 5,468 केंद्रों पर नीट यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की थी। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 22,09,318 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

एनटीए के अनुसार इस वर्ष 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसमें 5,14,063 पुरुष, 7,22,462 महिला और 6 थर्ड जेंडर सहित कुल 12,36,531 उम्मीदवार हैं।

राजस्थान के महेश कुमार ने 99.99 प्रतिशत अंक के साथ अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 1 हासिल की है। उसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी तीसरे स्थान पर रहे हैं। दिल्ली के मृणाल किशोर झा चौथे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 रैंक में दिल्ली, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र के सामान्य श्रेणी के छात्रों का दबदबा रहा। दिल्ली की अविका अग्रवाल महिला टॉपर हैं। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर पांचवीं रैंक प्राप्त की है।

अधिकतम अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी (1,70,684) उत्तर प्रदेश से हैं, उसके बाद महाराष्ट्र (1,25,727) का स्थान है। तीसरा स्थान राजस्थान (1,19,865) का है।

परीक्षा में महिलाओं की भागीदारी में लगातार वृद्धि जारी रही है। इस वर्ष 13,10,062 महिला उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जबकि पुरुष उम्मीदवारों का पंजीकरण 9,65,996 था।

श्रेणीवार पंजीकरण के संदर्भ में 9.48 लाख ओबीसी उम्मीदवारों के पंजीकरण के साथ सबसे बड़ा समूह बनाया। इसके बाद अनारक्षित (6.89 लाख), एससी (3.3 लाख), ईडब्ल्यूएस (1.5 लाख) और एसटी (1.5 लाख) का स्थान रहा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, राजस्थान के म
एनटीए ने 4 मई को 552 भारतीय शहरों और दुबई, दोहा, सिंगापुर और काठमांडू सहित 14 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में 5,468 केंद्रों पर नीट यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News