Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है और दोषी को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी

25 Jul 2026

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। शुक्रवार शाम को यह घटना हुई। पुलिस ने मामले में आरोपित पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
चांचल महकमा पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर शुक्रवार रात को ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां जज ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित का नाम तकीमुद्दीन है। आरोप है कि तकीमुद्दीन ने पीड़िता को चार रुपये का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर लौटकर अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने हरिश्चंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और आरोपित को पकड़ लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
पीड़िता के पिता ने कहा, "मेरी बेटी बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोसी ने पैसे का लालच देकर अपने घर बुलाया और यह घिनौना काम किया। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि आगे से कोई और बच्ची शिकार न बने।"
मां ने कहा, "मेरी बेटी बहुत डर गई थी। बाद में उसने हमें पूरी बात बताई। हम तुरंत थाने गए और शिकायत दर्ज करवाई। दोषी को ऐसी सजा मिले कि फिर कोई भी नाबालिग बच्ची के साथ ऐसी घटना करने की हिम्मत न करे।"
पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है और दोषी को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है और दोषी को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News