Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पड़ोसी देश में हालात बिगड़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ट्रक और पर्यटक फंसे

पड़ोसी देश में हालात बिगड़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ट्रक और पर्यटक फंसे
 

10 Sep 2025

पड़ोसी देश में हालात बिगड़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ट्रक और पर्यटक फंसे

हिमालयी देश नेपाल में चल रहे ‘जनरेशन-ज़ेड आंदोलन’ में अब तक 19 लोगों की मौत और कई घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल की भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हालात के कारण करीब 100 भारतीय ट्रक चालक और पर्यटक सीमा पर फंसे हुए हैं।

दार्जिलिंग जिला पुलिस ने फंसे हुए भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश मंगलवार रात जारी अपने एक बयान में कहा कि हमने सीमा क्षेत्र में घर-घर तलाशी शुरू कर दी है। इस ओर अशांति की कोई खबर नहीं है, लेकिन हम सतर्क हैं। नेपाल पुलिस के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भी अलर्ट पर है। किसी भी भारतीय को नेपाल में समस्या होने पर दार्जिलिंग जिला पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की जाती है।

हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सिलीगुड़ी के पास पनिटंकी सीमा से यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा चूक से बचने के उपाय कर रही हैं।

सीमा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पानिटंकी के बाजार और दुकानें बंद हैं। यहां से ठीक दूसरी ओर मंगलवार को नेपाल सीमा पार विरोध प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, जिसमें दो लोगों की मौत भी हुई।

सूत्रों के अनुसार, सीमा पर सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। सीमा पार प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जा रही है और डॉग स्क्वॉड भी तैनात हैं। पुलिस हर वाहन के ड्राइवर और यात्रियों के नाम-पते का रिकॉर्ड तैयार कर रही है।

इस बीच, सीमा बंद होने से दोनों ओर सैकड़ों ट्रक अटके हुए हैं। हालात गंभीर होते जा रहे हैं, वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर चले गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पड़ोसी देश में हालात बिगड़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्
पड़ोसी देश में हालात बिगड़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ट्रक और पर्यटक फंसे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News