Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

राज्य को सुंदर और कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए नए बिल लाए जा रहे हैं - अग्निमित्रा पाल

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और समाज विरोधी गतिविधियों पर सख्ती को लेकर प्रस्तावित नए कानूनों पर राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने रविवार को आसनसोल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विस्तार से अपनी बात रखी।

28 Jun 2026

राज्य को सुंदर और कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए नए बिल लाए जा रहे हैं - अग्निमित्रा पाल

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और समाज विरोधी गतिविधियों पर सख्ती को लेकर प्रस्तावित नए कानूनों पर राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने रविवार को आसनसोल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विस्तार से अपनी बात रखी।

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकार ऐसे नियमों पर विचार कर रही है जिनके तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रदूषण की अनुमति नहीं होगी और 50 डेसिमल से अधिक ध्वनि स्तर पर नियंत्रण को लेकर बिल लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, समुदाय या संगठन के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, बल्कि सभी के लिए समान नियम लागू होंगे। पहले कई बार सामाजिक, राजनीतिक और अन्य आयोजनों के कारण सड़क अवरोध जैसी स्थिति बनती थी, जिससे आम लोगों को परेशानी होती थी। सरकार चाहती है कि राज्य में अनुशासन और व्यवस्था कायम रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि किसी भी फैसले में जल्दबाजी नहीं होगी, लेकिन राज्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि सरकार एक और महत्वपूर्ण बिल लाने की तैयारी में है, जिसे उन्होंने “गुंडा दमन बिल” बताया। उनके अनुसार अब सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति जनता के पैसों से बनती है और यदि कोई तोड़फोड़ या आगजनी करता है तो नुकसान की भरपाई संबंधित लोगों से कराई जा सकती है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन जलाना, ट्रेनों पर पथराव करना या सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना लोकतांत्रिक अधिकार नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने विभिन्न गिरफ्तारियों और राजनीतिक मामलों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जहां भी अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं, वहां जांच होनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जानी चाहिए।

मंत्री ने राज्य में कथित जमीन कब्जा, सिंडिकेट और रंगदारी व्यवस्था को लेकर भी पूर्व सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण और जमीन संबंधी शिकायतों की जांच की जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर मुआवजा और कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

समाज विरोधी गतिविधियों को लेकर प्रस्तावित कानून का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चिन्हित अपराधियों को संवेदनशील इलाकों में रहने की अनुमति नहीं देने जैसे प्रावधानों पर भी विचार किया जा रहा है ताकि स्थानीय स्तर पर अपराध को रोका जा सके।

21 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की अनुमति संबंधी जानकारी नहीं है, लेकिन यदि नियमानुसार आवेदन किया जाता है तो सरकार कानून के अनुसार निर्णय लेगी।

उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्ष की स्थिति पर जनता स्वयं मूल्यांकन करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के सामने अभी कई बड़े कार्य हैं और राज्य में प्रशासनिक सुधार तथा कानून व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्य को सुंदर और कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए नए बिल ल
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और समाज विरोधी गतिविधियों पर सख्ती को लेकर प्रस्तावित नए कानूनों पर राज्य की मंत्री





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News