Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

संशोधित मतदाता सूची पर नया विवाद, ‘हटाए गए नामों’ को लेकर शशि पांजा ने जताई चिंता

उन्होंने यह भी कहा कि जिन नामों को हटाया गया है, उसके आधार की विस्तृत समीक्षा की जाएगी

28 Feb 2026

संशोधित मतदाता सूची पर नया विवाद, ‘हटाए गए नामों’ को लेकर शशि पांजा ने जताई चिंता

कोलकाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची को लेकर पश्चिम बंगाल में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सूची जारी होते ही श्यामपुकुर की विधायक और राज्य की मंत्री शशि पांजा ने हटाए गए नामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नए मतदाताओं का स्वागत है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम अनुचित रूप से सूची से बाहर न हुआ हो।
उन्होंने कहा कि जो नए नाम जुड़े हैं, उनका स्वागत है। लेकिन जिनके नाम हटाए गए हैं, उनकी जांच जरूरी है। यदि किसी वैध मतदाता का नाम गलत तरीके से काटा गया है तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा होने पर लोग चुनाव आयोग पर से विश्वास खो देंगे।
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों का दावा है कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब एक करोड़ 20 लाख नाम सूची से बाहर हुए हैं। उत्तर कोलकाता क्षेत्र में ही चार लाख से अधिक नाम हटाए जाने की बात कही जा रही है। इसी बड़े पैमाने पर विलोपन को लेकर शशि पांजा ने चिंता जताई है।
शशि पांजा का आरोप है कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची में जिन परिवारों के नाम दर्ज थे, उन्हें सुनवाई के लिए न बुलाने का निर्देश होने के बावजूद इस नियम का पालन नहीं किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अन्य राज्यों में एक नियम और पश्चिम बंगाल में अलग व्यवस्था क्यों अपनाई गई। उनके अनुसार पुनरीक्षण के दौरान “भाई-बहनों की संख्या अधिक होने” जैसे आधार पर लोगों को दूर-दराज के सुनवाई केंद्रों पर बुलाकर अनावश्यक परेशान किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन नामों को हटाया गया है, उसके आधार की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी प्रक्रिया के विरोध में नहीं है, बल्कि समयसीमा और कार्यपद्धति को लेकर आपत्ति थी। उनके शब्दों में, “इतने महत्वपूर्ण कार्य को कम समय में पूरा करने की जल्दबाजी से जटिलताएं पैदा हुईं। नागरिक स्वाभाविक रूप से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन ऐसा लगा मानो आयोग यह तय कर रहा हो कि किसे मताधिकार मिलेगा और किसे नहीं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संशोधित मतदाता सूची पर नया विवाद
उन्होंने यह भी कहा कि जिन नामों को हटाया गया है, उसके आधार की विस्तृत समीक्षा की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News